Ticker

6/recent/ticker-posts

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

 भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने की बरसाती पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की।

इस दौरान स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि भेल,सिडकुल एवं रोशनाबाद जिला मुख्यालय जाने के लिए अधिकांश लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। हर बार बरसात में रेलवे पुलिया के नीचे और भगतसिंह चौक पर जलभराव होने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।बरसात का पानी आसपास के घरों और दुकानों में भी घुस जाता है। अशोक शर्मा ने कहा कि स्थानीय लोग और व्यापारी लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।लेकिन उत्तराखंड का गठन होने के बाद से ही विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक मदन कौशिक और स्थानीय सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज तक समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं।उन्होंने कहा कि विकास के लंबें चौड़े दावों के बावजूद धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है।पॉश कालोनी एवं प्रमुख मार्केट के निकट ग्रामीण जैसा नजारा देखने को मिलता है,लोग बहुत परेशान हैं। लेकिन सरकार और भाजपा के जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं से अनजान बने हुए हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गणेशपुर में मकान धंसने के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन