Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी-नगर आयुक्त

 पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी-नगर आयुक्त

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कनखल स्थित शांति पार्क में हरित हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर किया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण सराहनीय है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच पौधारोपण समय की आवश्यकता है।लेकिन केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।इस दौरान उपस्थित लोगों ने हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोनू प्रधान,सचिव प्रशांत शर्मा,उपाध्यक्ष विकास तिवारी,धर्मराज,मोहित सोम, विश्वास सैनी,शेर सिंह,एड.भानु प्रताप,अभिषेक,सचिन,अर्जुन,मिथुन,मुकेश,रकीबुल,अमित सहित कई स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें -दीपक रावत