Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ० नितिन कुमार के निर्देशन में पहाड़पुर, नन्हेड़ा, सोहनचिडा व तल्हेड़ी में चला टीकाकरण अभियान

डॉ० नितिन कुमार के निर्देशन में पहाड़पुर, नन्हेड़ा, सोहनचिडा व तल्हेड़ी में चला टीकाकरण अभियान

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० नितिन कुमार के नेतृत्व में पहाड़पुर, सोहनचिड़ा, नन्हेड़ा बुड्ढाखेडा व तल्हेड़ी बुजुर्ग में टीकाकरण अभियान चलाया गया। 

सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ० नितिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं तथा जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था उनका टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों व महिलाओं को टीका लगवाने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि काली खांसी, गलघोंटू, पोलियो, खसरा व दिमागी बुखार से बचाव करता है। इस दौरान डॉ. सूरज सिंह, बीएमएम मंसूर अहमद, प्रियंका, रीनू व जरीना समेत आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दूसरे को दुख पहुंचाने वाला इंसान नहीं, अपनी कमियों से सबक ले समाज-आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी