मेयर किरण जैसल ने किया विनायक एंकलेव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- 15 वर्षो से जर्जर सड़क की समस्या का सामना कर रहे वार्ड 60 के विनायक एंक्लेव वासियों को अब पक्की और बेहतर सड़क की सौगात मिलने जा रही है।मेयर किरण जैसल और क्षेत्रीय पार्षद आकर्षिका शर्मा ने मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विनायक एंक्लेव में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को गड्ढों और जलभराव जैसी समस्याओं जूझना पड़ रहा था।विशेष रूप से बरसात के दिनों में बुजुर्गों,महिलाओं,बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। करीब डेढ़ दशक से चली आ रही इस समस्या के समाधान की दिशा में अब नगर निगम द्वारा कदम उठाया गया है।सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने मेयर एवं पार्षद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है।उन्होंने कहा कि सड़क,नाली,स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लेकर नगर निगम गंभीरता से काम कर रहा है। मेयर ने कहा कि विनायक एंक्लेव में करीब 15वर्षों से चली आ रही सड़क की समस्या का समाधान होने लोगों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।पार्षद आकर्षिका शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।विनायक एंक्लेव की सड़क का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया और अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वार्ड के नागरिकों को बेहतर सड़क,जल निकासी,स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ