चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने दी खटीमा मसूरी के शहीदों को श्रद्धांजलि
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
प्रेमनगर घाट पर गंगा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए समिति के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट ने कहा कि वर्ष 1994 में 01सितम्बर को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में खटीमा में सात व मसूरी में छह राज्य आंदोलनकारी शहीद हो गए थे।गंगा मैया सभी शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करे।भीमसेन रावत ने कहा कि आंदोलन और बलिदानों से वजूद में आए उत्तराखंड के निर्माण को 25वर्ष बीत जाने के बाद राज्य गठन की मूल अवधारणा पूरी नहीं हो सकी है।उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों कमला पांडे, साधना नवानी,बसंती पटवाल,आनंदी नेगी,राजेश गुप्ता, रोहित प्रताप सिंह,जयप्रकाश मलकोटी,विनोद डंडरियाल,भीमसेन रावत,आनंद सिंह नेगी सहित समिति के कई सदस्य शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ