एसआईआर को लेकर साप्ताहिक बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जानकारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-जनपद नैनीताल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (ैएसआईआर)-2026 के संबंध में साप्ताहिक बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई।बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष,तहसील हल्द्वानी में आयोजित की गई।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर-2026 की प्रगति,नोटिस चरण की तिथियों एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों (डीएसई/पीएसई) के निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई ।नोटिस चरण की अंतिम तिथि 28सितम्बर निर्धारित की गई है।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 03अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम दावे/आपत्तियां 14से 28सितंबर तक डीएसई/ पीएसई की पहचान समान फोटो या समान जनसांख्यिकीय विवरण के आधार पर।पहचान के 05पैरामीटर नाम,रिश्तेदार का नाम,संबंध,उम्र,लिंग,पता।चिन्हित होने मात्र से नाम नहीं हटेगा, पहले सत्यापन होगा।संबंधित मतदाता को फॉर्मेट में नोटिस पंजीकृत/स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा।नोटिस जारी होने से 15दिन में अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। एसआईआर का उद्देश्य किसी वास्तविक मतदाता का नाम हटाना नहीं,बल्कि सूची को शुद्ध बनाना है ताकि मताधिकार का सदुपयोग किया जा सके।उप जिलानिर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से मतदाताओं को इस प्रक्रिया के संबंध में सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा मतदाताओं को जागरूक करें।उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का उद्देश्य किसी वास्तविक मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से हटाना नहीं है,बल्कि मल्टीपल इन्ट्री को चिन्हित कर सत्यापन करना है।सत्यापन के बाद ही नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ताकि प्रत्येक वास्तविक मतदाता का नाम सही स्थान पर बना रहे।बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी.पांडे एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ