Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस नेता संजय सैनी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने निकाली शंखनाद रैली

 कांग्रेस नेता संजय सैनी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने निकाली शंखनाद रैली

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के संयोजन में जगजीतपुर क्षेत्र में बदलाव का संकल्प जन-जागृति अभियान के तहत शंखनाद रैली निकाली गयी।अंबेडकर पार्क जगजीतपुर से निकाली गयी रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा कि महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,जलभराव, खराब सड़कों,पानी के महंगे बिल,स्मार्ट मीटर और बदहाल शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी समस्याओं से परेशान जनता अब बदलाव चाहती है।यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं,बल्कि जनसमस्याओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए है।उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि जनता की आवाज सड़क से लेकर सदन तक पहुंचे।युवाओं को रोजगार,किसानों को उनके अधिकार,महिलाओं को सुरक्षा और आम जनता को महंगाई से राहत दिलाना हमारी प्राथमिकता है।रानीपुर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करेंगे और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे।रैली में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर,वार्ड 58के पार्षद सुमित त्यागी, प्रशांत चौहान,पूर्व प्रधान श्याम सुंदर,नरेश सेमवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विभाष मिश्रा,प्रेस मीडिया इंचार्ज डा.मेहरबान अली, अमित सैनी,देवीचंद सैनी,जिला महासचिव अजय मुखिया, आरिफ पीरजी,सोनू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें -दीपक रावत