Ticker

6/recent/ticker-posts

आंखों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा शहर से बाहर, मल्हीपुर रोड पर शुरू हुआ अरोड़ा आई सेंटर

आंखों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा शहर से बाहर, मल्हीपुर रोड पर शुरू हुआ अरोड़ा आई सेंटर

रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल

सहारनपुर- मल्हीपुर रोड पर सोमवार को अरोड़ा आई सेंटर का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। सेंटर की स्थापना डॉ. अभिनव अरोड़ा एवं डॉ. शालिका अरोड़ा द्वारा की गई है।

उद्घाटन महापौर डॉ. अजय सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा, एमएलसी शाहनवाज खान, पंडित मुकेश शर्मा, कर्नल संजय मिड्ढा तथा सीए संजय ढींगरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। महापौर ने दीप प्रज्वलित कर सेंटर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस इस सेंटर से लोगों को आंखों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा और एमएलसी शाहनवाज खान ने भी सेंटर को शहर के लिए महत्वपूर्ण बताया और डॉ. अभिनव अरोड़ा व उनके परिवार को बधाई दी।अरोड़ा आई सेंटर को मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।इस अवसर पर पूर्व निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं यूपी डॉ. एसके अरोड़ा, विनय कपूर, वासु अरोड़ा, व्यापारी नेता शीतल टंडन, डॉ. रवि जैन, भाजपा नेता हेमंत अरोड़ा, सीआईएस चेयरमैन रविंद्र मिगलानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नफ़रत का माहौल बना कर हिन्दू मुस्लिमो को बांटने का काम कर रही है भाजपा - भाटी