Ticker

6/recent/ticker-posts

नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव-मदन कौशिक

 भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह

नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव-मदन कौशिक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान,स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया।भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बहनों द्वारा मंत्री मदन कौशिक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद भी दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति,सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक माना गया है।आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं।शिक्षा,स्वास्थ्य,प्रशासन,राजनीति,खेल,व्यापार,विज्ञान,कला,सामाजिक सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं एवं पहल संचालित की जा रही हैं।नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने समारोह में उपस्थित महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति भी है।आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान,समान अवसर और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज हरिद्वार में चारों ओर विकास कार्य चल रहे हैं,निश्चित रूप से हरिद्वार की धरती पर के ऐतिहासिक कुंभ संपन्न होगा।आप बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने सभी बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ,महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो नेता दीपांशु विद्यार्थी ने किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज,महामंत्री सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट,देवेश,प्रीति गौड,़मुकेश कौशिक,आदित्य गौड,़अजीत कुमार,करण वर्मा, राजकुमार अरोड़ा,सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी,ललित नय्यर,मुनेश सैनी,गौरव वर्मा,श्याम पाण्डेय एवं सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गणेशपुर में मकान धंसने के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन