Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन में पेंशनसरों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

 पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन में पेंशनसरों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पुरानी पेंशन बहाली की दशको पुरानी माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले रहे पेंशनर्स सक्रिय भागीदारी की।हरिद्वार के पेंशनर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

पेंशनर्स के बड़े संगठन गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जीपीडब्लूओ) के निर्णय के अनुसार प्रदेश भर से पेंशनर्स भी राजधानी पहुंचे।इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष चौ.ओमबीर सिंह और महामंत्री जे.पी चाहर ने सरकार पर कार्मिक पेंशन विरोधी होने का आरोप लगाया।नेताद्वय ने कहा कि पहले सरकार ने पेंशन को खत्म कर एनपीएस लागू की।अब वित्त विधेयक पास कर दिसम्बर 26तक सेवानिवृत्त पेंशनर्स की पेंशन पर नजर डाल रही है।उन्होंने कहा कि अब सरकार की नीयत को सफल नहीं होने देंगे।आंदोलन में सम्मिलित होकर लौटने महामंत्री जे.पी.चाहर ने बताया कि जीपीडब्लूओ के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी ओमबीर सिंह और महामंत्री जे.पी.चाहर के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बी.पी.चौहान,आर.के.जोशी दिनेश जोशी,ठा शेर सिंह थापली,दीप चंद शर्मा,पी सी खंतवाल,ललित मोहन उनियाल,सुखवंश सिंह,बी.एस.राणा,अतर सिंह,प्रेमदत्त तेलग,ललित मोहन उनियाल,रमेश चंद्र पंत,कृष्णा मूसान,अमित भट्ट, अतुल नौटियाल,रमेश चंद्र भट्ट,विनोद रतूड़ी,विनीत सैनी,नरोत्तम सिंह,संजय सिंह आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ