जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस
कृषकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवतापूर्ण किया जाए निस्तारण - जिलाधिकारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में सर्किट हाऊस सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों के द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अनुदान पर लेने हेतु प्रक्रिया से अवगत कराया गया है।
जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को विगत किसान दिवसो में प्राप्त तथा आज प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि अनुपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए।मुख्य विकास अधिकारी डा. सुनील कुमार वर्मा द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी कृषकों का आवाहन किया गया कि विभागों में चलाई जा रही, योजनाओं का लाभ उठायें। उन्होंने सभी कृषकों को कहा कि अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री कराएं तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एम0पी0 सिंह गौड द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में गायों में लम्पी के बीमारी का प्रकोप चल रहा है, जिसके बचाव के लिए विभाग द्वारा वैक्सीन कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है। यदि इस बीमारी का प्रकोप पशुओ में दिखाई दे रहा है तो अन्य पशुओ से अलग रखने की सलाह दी, साथ ही कैम्पो के माध्यम से एवं पशु चिकित्सा केन्द्र से वैक्सीन लगवाने हेतु अनुरोध किया गया।जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह द्वारा किसान दिवस में उपस्थित कृषकों को बताया गया कि उद्यान विभाग के द्वारा किसान की आय बढाने हेतु विभिन्न फसलो पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। जैसे सब्जी का उत्पादन करने पर रूपये 24000/- हे० का अनुदान, पॉली हाउस लागत का 50 प्रतिशत अनुदान, मशरूम उत्पादन पर लागत का 40 प्रतिशत / अधिकतम 12 लाख का अनुदान दिया जा रहा है।जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि पेस्टीसाईड/फर्टीलाईजर दुकानदारों से क्रय की गयी दवाई खाद के बिल अवश्य प्राप्त करें। ताकि नकली दवा होने पर दुकानदार के खिलाफ जांच कर वाद दायर किया जा सकें।किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डा. सुनील कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार , सहारनपुर, जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह, पद्मश्री कृषक श्री सेठपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनपद के लगभग 100 कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।


0 टिप्पणियाँ