राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का हुआ चयन
चयनित खिलाड़ियों को क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा समेत जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खेल प्रशिक्षको ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-महेंद्रगिरि (ओडिशा) में 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 23वीं राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के चार प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का चयन होने पर क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा समेत जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सेहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंबर 2026 को ट्रांस गंगा सिटी, कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार सहारनपुर के चार खिलाड़ियो का चयन किया गया। जिनमें अंडर-23 महिला वर्ग में चांदनी सिंह, अंडर-23 पुरुष वर्ग में अहकाम अली तथा अंडर-16 पुरुष वर्ग में हर्षित सिरोही और कार्तिक मौर्य का चयन किया गया। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि सहारनपुर की साइकिलिंग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का चयन होने पर क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, अविनाश कुमार (बिट्टू), जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सेहगल, उपाध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह, सहायक सचिव संजीव कुमार सेहगल, रजत कुमार, शुभम पांचाल, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह, एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार ,सचिव जोगेंद्र सिंह , संरक्षक प्रेम सिंह तोमर , सोमपाल सिंह पुंडीर, कोच जूली पुंडीर एवं रोहित कुमार सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चारों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ