प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया की प्रतियोगिता के दूसरे दिन, मुख्य अतिथि व्योम बिंदल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर एवं सुषमा बजाज, बजाज ग्रुप फाउण्डेशन सहारनपुर को राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को आशीष वचन तथा उत्साहवर्धन किया गया।

प्रदेशीय सीनियर महिला कबडडी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मैच मे प्रथम मैच मेरठ मण्डल बनाम देवीपाटन के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ मण्डल 32-12 से विजेता रहा। द्वितीय मैच लखनऊ मण्डल बनाम बरेली मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल 16-14 से विजेता रहा। तृतीय मैच आगरा मण्डल बनाम अयोध्या मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आगरा मण्डल 27-09 से विजयी रहा। चतुर्थ मैच आजमगढ़ बनाम चित्रकूट के मध्य खेला जिसमें आजमगढ़ मण्डल 27-06 से विजेता रहा। पंचम मैच प्रयागराज मण्डल बनमा बिन्ध्यांचल मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें बिन्ध्यांचल मण्डल 21-06 से विजयी रहा। षष्टम मैच देवीपाटन मण्डल बनाम बाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 25-06 से विजयी रहा। सप्तम मैच मेरठ मण्डल बनाम कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ मण्डल 18-14 से विजयी रहा। अष्ठम मैच सहारनपुर मण्डल बनाम बस्ती मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर मण्डल 29-02 से विजयी रहा। नवम मैच बरेली मण्डल बनाम बस्ती मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें बरेली मण्डल 18-08 से विजयी रहा। दशम मैच अयोध्या मण्डल बनाम गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर मण्डल 16-12 से विजयी रहा। ग्यारवा मैच विन्ध्यांचल मण्डल बनाम चित्रकूट मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें बिन्ध्यांचल मण्डल 29-05 से विजयी रहा। बारहवां मैच सहारनपुर मण्डल बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर मण्डल 21-01 से विजयी रहा। तेहरवा मैच वाराणसी मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 13-03 से विजयी रहा। प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका में सुरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, शराफत अली, माया प्रसाद,अवनीश कुमार राय, निर्भय सिंह, अनुप सिंह, देवेश सिंह, सरफराज खान, संजू रानी, यशोदा त्रिपाठी, क्षमा शर्मा रही। इस अवसर पर श्री सुरेश कुमार सिंह, चेयरमेन रेफरी बोर्ड, उ0प्र0, प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल मुखिया, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश कुमार, आकाश कुमार, बृजेश कुमार, रविकान्त, सुनील कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ