Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राची चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर देश और अपने जिले सहारनपुर का मान बढ़ाया-चौधरी नीरपाल

प्राची चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर देश और अपने जिले सहारनपुर का मान बढ़ाया-चौधरी नीरपाल

सहारनपुर पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत,सर्वसमाज ने दी बधाई।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि गांव झबीरण की बेटी ने जापान में चल रहे एशियाई खेलों में 4 x 400 रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया 

उन्होंने कहा कि प्राची की मेहनत, लगन और हिम्मत ने गोल्ड मेडल दिलाया।प्राची की इस कामयाबी से हमारी सभी बेटियों को प्रेरणा लेनी चाहिए कि वो भी प्राची की तरह देश का नाम गौरवंकित करे,देश के लिए मेडल जीतकर लाये।चौधरी नीरपाल सिंह ने प्राची को ओलंपिक खेलो के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को विश्वास है कि प्राची ओलंपिक में भी मेडल जीतकर लाएगी।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्राची को और उनके माता पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस दौरान मुकुल चौधरी,समर अली,नरेंद्र सिंह,राहुल सिंह,मो आकिब,सुहेल अहमद, यशपाल सिंह,हैदर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 देश भर के पत्रकारों ने किया संयुक्त पत्रकार मोर्चा का गठन