राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के द्वारा फिरोज मलिक को ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद किया मनोनीत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के द्वारा लगातार सहारनपुर जिले में राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ते हुए इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के द्वारा फिरोज मलिक ग्राम खुजनवार को ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद मनोनीत किया गया
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि फिरोज मलिक एक कर्मठ शील, मेहनत और ईमानदार व्यक्ति है फिरोज को आज ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद मनोनीत किया जा रहा है मैं आशा करूंगा कि फिरोज राष्ट्रीय लोकदल और माननीय जयंत चौधरी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा से लगातार करते रहेंगे और हमारे साथ जुड़कर गरीबों की मदद बिना किसी स्वार्थ के करेंगे ओर जल्द ही अपने ब्लॉक की कार्यकारणी हमारे पास जमा करेंगे फिरोज से हमें यह भी उम्मीद है कि वो राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ाने में हमारे साथ ईमानदारी से करेंगे इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष साजिद अली, बिलाल सैफी,इमरान सिद्दीकी,इमरान पहलवान,जिला महासचिव तहसीन सिद्दीकी, मारूफ अली उर्फ़ मिट्ठू,जिला सचिव मो समी, सितारा बेगम,पायल जैन,नवाजिश , निसार मलिक, जीशान ,मो जमशेद,मो अकबर, शोयब, निजाम उर्फ आशु, मुरसलीन आदि शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ