Ticker

6/recent/ticker-posts

एसएसपी नवनीत सिंह ने सुनी जवानों की समस्या,30पुलिसकर्मी बने मैन/वूमेन ऑफ द मंथ

 एसएसपी नवनीत सिंह ने सुनी जवानों की समस्या,30पुलिसकर्मी बने मैन/वूमेन ऑफ द मंथ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में एसपी सिटी दीपक कुमार,एसपी देहात अभय सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न थानों और शाखाओं से आए जवानों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया।

इसके बाद एसएसपी ने माह सितंबर में अपराधों के खुलासे,अपराधियों की गिरफ्तारी और सराहनीय कार्य करने वाले 30जवानों को मैन/वूमेन ऑफ द मंथ के खिताब से सम्मानित किया। इनमें 2महिला कर्मी भी शामिल हैं। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस धरातल पर काम करती है,इसलिए हर रोज खुद को साबित करने का मौका मिलता है।सभी जवान लगन से समाज को अपराध मुक्त करने,नशा तस्करी रोकने और आमजन में पुलिस का भरोसा बढ़ाने के लिए काम करें और दूसरों के लिए उदाहरण बनें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला का आयोजन