Ticker

6/recent/ticker-posts

सिडकुल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

सिडकुल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- थाना सिडकुल पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। 22 अक्टूबर को थाना सिडकुल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आदर्श यादव नामक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस के दबाव में आरोपी आदर्श यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव,मूल निवासी ग्राम जलालपुर,थाना सैदपुर,गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),हाल निवासी नेहरू कॉलोनी, सिडकुल, हरिद्वार 24 अक्टूबर को स्वयं थाने पहुंचा और पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने मानवाधिकार नियमों का पालन करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला का आयोजन