Ticker

6/recent/ticker-posts

बहुद्देशीय शिविर में 325लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया

 बहुद्देशीय शिविर में 325लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में गुरूवार को विकास खंड सभागार लक्सर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।इसी उद्देश्य से जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों को एक ही स्थान पर लाकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधाजनक हैं,जहां उन्हें योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्रता एवं आवेदन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 452नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया।इस दौरान कुल 08शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसका शतप्रतिशत मौके पर ही निस्तारण किया गया।साथ ही 52लोगो को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र  वितरित तथा 325लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल पर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया ।इस दौरान विभिन्न महिला समूह की महिलाओं को चैक वितरित किए गए।इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता,उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर,मंडल अध्यक्ष लक्सर पृथ्वी सिंह राणा,चित्र कुमार सैनी,एसडीओ अमित चंद,खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट एवं संबंधित विभागों के अधिकारी ,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांग्रेस नेता राहुल चौधरी ने किया गुरूकुल कांगड़ी विवि के कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन