Ticker

6/recent/ticker-posts

हरकी पैड़ी पूजा अर्चना कर वाराणसी रवाना हुई संत रविदास सनातन संदेश यात्रा

 हरकी पैड़ी पूजा अर्चना कर वाराणसी रवाना हुई संत रविदास सनातन संदेश यात्रा

संत रविदास ने समाज को दिया समानता और भाईचारे का संदेश-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज मार्गदर्शन में महामंडलेश्वर स्वामी संजीव खत्री द्वारा निकाली जा रही संत रविदास सनातन संदेश यात्रा संत महापुरूषों के सानिध्य में हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना के पश्चात वाराणसी के लिए रवाना हुई।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज ने तत्कालीन समाज में व्याप्त जात पात और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और समानता और भाईचारे का संदेश दिया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुरू रविदास महाराज की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सभी को उनकी शिक्षाओं और उनके उपदेशों का अनुसरण करते हुए समाज में समरसता, समानता और भाईचारे की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि संत रविदास सनातन संदेश यात्रा सनातन को बढ़ावा देने के साथ समाज में समरसता की भावना को और मजबूत करेगी।महामंडलेश्वर स्वामी संजीव खत्री ने बताया कि यात्रा 18जिलों का भ्रमण करते हुए गुरू रविदास महाराज की जन्म स्थली वाराणसी पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य एक भारत,श्रेष्ठ भारत,अखण्ड भारत की भावना को मजबूत करने के साथ समाज में सनातन और समरसता को बढ़ाना देना है।महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेय गिरी एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि कलश यात्रा समाज को गुरू रविदास महाराज की शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करेगी।इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महंत राज गिरी,गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम,अमित वालिया,शिरोमणि गुरु रविदास विश्व माहपीठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र कुमार,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घनियाल,राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल,संजीव कुमार.मनोज बागड़ी,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम चनालिया,मोदीमल तेगवाल,राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल,