जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है।रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार,कृष्णपाल,सन्नी खत्री,रवि गोस्वामी,अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है और सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुका है।उन्होंने बताया कि लाखों रूपए लेकर एग्रीमेंट कराने के बाद एग्रीमेंट की कॉपी भी नहीं दी जाती है।ना ही समय निकालने के बाद रजिस्ट्री करायी जाती है।सौरभ कुमार एवं रवि गिरी ने आरोप लगाया कि दी गयी रकम वापसे मांगने पर धमकाया जाता है।आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से भी शिकायत की गयी है।ज्वालापुर कोतवाली में मुकद्मा भी दर्ज है।इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस को जमीन खरीदवाने के नाम ठगी कर रहे गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ