Ticker

6/recent/ticker-posts

बीआरसी नकुड़ में विशेष कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों हेतु प्रथम पैरेंट्स की गई काउंसलिंग

बीआरसी नकुड़ में विशेष कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों हेतु प्रथम पैरेंट्स की गई काउंसलिंग 

रिपोर्ट-नदीम निज़ामी

नकुड़-समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को बीआरसी नकुड़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों हेतु प्रथम पैरेंट्स काउंसलिंग सत्र 2026-27 के रूप में संपन्न हुआ।

यहां बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विशेष शिक्षक चंद्रमणि रुहेला ने पत्रकारों को बताया कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को आवश्यक जानकारी  संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रधानाध्यापिका ममता सैनी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस दौरान विशेष शिक्षक विपुल शर्मा ने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ललिता, मधुबाला, अनूप कुमार, रविंद्र गोयल सहित कई अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ग्लोकल विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान, प्रश्नोत्तरी एवं पुरस्कार वितरण