एनयूजेआई द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयेाजन आज
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) हरिद्वार इकाई के तत्वावधान में अमर शहीद एवं निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती के अवसर पर विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार 25 अक्टूबर को प्रेस क्लब सभागार में किया जाएगा।
समारोह में संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी एवं कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।समारोह की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद करेंगे।न्यूज़18 उत्तराखंड के राज्य प्रभारी अनुपम त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में समारोह को संबोधित करेंगे।शनिवार को एनयूजेआई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रेस क्लब में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।बैठक में प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल,सुनील दत्त पांडेय,आदेश त्यागी रामचंद्र कनौजिया,राहुल वर्मा,बालकृष्ण शास्त्री,लव कुमार शर्मा,तनवीर अली,विकास कुमार झा,सचिन कुमार मौजूद रहे और पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ