लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी स्व.रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के वंचित तबके के उत्थान और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
ज्वालापुर रेलवे अंडरपास के समीप स्थित बेंकट हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने कहा कि समाज के वंचित और पिछड़े तबके के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्व.रामविलास पासवान ने राजनीति में कभी विचारों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान अपने स्व.पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं।सभी कार्यकर्ता स्व.रामविलास पासवान के दिखाए रास्ते पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने मे ंयोगदान दें।पवन वर्मा ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा जाता है। इसलिए पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के बजाए प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा करने का निर्णय लिया है।इसके लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।20हजार सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जा सकता है।लोजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव मोनिका अष्टवाल ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाएं बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रही है।प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर शर्मा ने बताया कि पार्टी संस्थापक स्व.रामविलास पासवान की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में हरिद्वार में भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सचिन चौधरी, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ