Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता का शरीर तथा मानसिकता के साथ गहरा सम्बंध है

 स्वच्छता का शरीर तथा मानसिकता के साथ गहरा सम्बंध है

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-स्वच्छता का शरीर तथा मानसिकता के साथ गहरा सम्बंध है।यह सोचने तथा विचार की शक्ति मे रचनात्मक बदलाव लाता है,जो व्यक्ति के जीवन को सरल,सफल एवं समर्थ्यवान बनाकर सुयोग्य बनाता है।गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय मे व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रातः 8ः00बजे से 11ः00बजे तक पूरे विश्वविद्यालय परिसर मे दयानंद द्वार,कुलपति कार्यालय परिसर,कुलसचिव कार्यालय प्रांगण, अमन चौक के साथ मुख्य मार्गाे पर सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया।

कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा के निर्देशन एवं कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार के संयोजन मे स्वछता अभियान मे बडी संख्या मे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सम्मिलित हुये।भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा 2026 के अन्तर्गत स्वच्छ भारत विकसित भारत मिशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर मे उत्साह पूर्वक संचालित किया गया।मुख्य परिसर के अतिरिक्त कन्या गुरूकुल,हरिद्वार मे शिक्षिकाओं ने भी स्वच्ता ही सेवा है,कार्यक्रम के अन्तर्गत परिसर मे साफ-सफाई की।शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मुख्य परिसर के साथ विभागीय परिसर मे भी स्वच्छता अभियान संचालित किया। कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने अभियान को प्रेरणाप्रद एवं सफल बताते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े यह आयोजन व्यक्ति की सामाजिक संवेदना एवं प्रतिबद्धता को विकसित करते है।कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमांलकार ने कहॉ कि स्वच्छता व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता है।समय समय पर इस प्रकार की मुहिम चलाने से वातावरण के प्रति सभी की जिम्मेदारी एवं बीमारियों के बढ़ने पर रोक लगाने मे मदद मिनती है। अभियान मे प्रो.एल.पी.पुरोहित,प्रो.प्रभात कुमार,प्रो.विवेक कुमार,प्रो.नवनीत,प्रो.राकेश जैन,प्रो.नितिन काम्बोज,प्रो.सत्येन्द्र राजपूत,डॉ.दीनदयाल,जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.शिवकुमार चौहान,डॉ.नितिन भारद्वाज,डॉ.विपिन कुमार,डॉ.उधम सिंह,डॉ.अजय मलिक,डॉ.कपिल मिश्रा,डॉ.अनुज कुमार ,डॉ.प्रणवीर सिंह,डॉ.प्रदीप कुमार,सुनील कुमार,अश्वनी कुमार,कुलदीप चन्द रतूडी,सत्येन्द्र सिंह, राजकुमार,सुरक्षा नोडल दुष्यन्त सिंह राणा,संजय कुमार,अमित धीमान,विरेन्द्र पटवाल,किशन कुमार,रूपेश पन्त,हेमन्त सिंह नेगी,डॉ.कृष्ण कुमार,डॉ.भूपेन्द्र सिंह,डॉ.संदीप कुमार,डॉ.मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे वन्दे मातरम तथा भारत माता की जयकार के उदघोष तथा अल्पाहार के साथ मुहिम का समापन किया गया।शिक्षकों ने अपने विभागीय परिसर मे भी सफाई करके स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का संकल्प दोहराया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शंकराचार्य चौक-कनखल-देशरक्षक तिराहा मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण