Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा 

सम्बन्धित अधिकारी समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण-मंडलायुक्त 

मेले में आने वाले भक्तों को मिले बेहतरीन सुविधाएं, जाए अच्छा संदेश- डॉक्टर रूपेश कुमार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा मां शाकंभरी देवी शारदीय नवरात्रि मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी मेला के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

मंडलायुक्त ने कहा कि मेले का आयोजन पूर्व वर्षाें की भांति दिव्य और भव्य होना चाहिए। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी पहले से ही आवश्यक व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाए जिससे आमजन में अच्छा संदेश जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को मेले के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के साथ ही पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था जो उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे से युक्त हों करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।मेला परिसर में बेहतर चिकित्सा सुविधा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल टॉयलेट एवं अस्थाई शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि खोल में पानी आने पर चेतावनी व्यवस्था अलर्ट रखी जाए। बेरिकेटिंग की सुंदर टैपिंग की जाए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बेहट श्री सुबोध कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय पर संचालन समिति की बैठक, चुनावी रूपरेखा पर हुआ विस्तृत मंथन