Ticker

6/recent/ticker-posts

महापुरुषों की जयन्ती पर पुष्प ही न चढ़ाएं,बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवन में धारण करें - जितेन्द्र रघुवंशी

 महापुरुषों की जयन्ती पर पुष्प ही न चढ़ाएं,बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवन में धारण करें - जितेन्द्र रघुवंशी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- भारतीय स्वाधीनता संग्राम के कर्णधार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती पर शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट जटवाड़ा पुल,ज्वालापुर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इसके पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के पश्चात ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने किया।राष्ट्रगान के बाद संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु,महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी,अरुण पाठक तथा कैलाश वैष्णव ने महात्मा गॉंधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर एवं शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के भाई बहन तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भावपूर्ण पुष्पांजलियां समर्पित कीं।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष को स्वतंत्रता दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा,हम महापुरुषों की जयन्ती पर केवल पुष्प ही न चढ़ाएं बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण कर सकें तो ही जयन्ती मनाना सार्थक होगा।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार ने कहा कि आज हमें उनकी सादगी भरे जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है।प्रार्थना सभा में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से सर्वश्री अशोक चौहान,यशवंत चौहान,वीरेन्द्र गहलोत,कैलाश चन्द वैष्णव,अनुराग सिंह गौतम,आदित्य गहलोत,शिव कुमार राणा ,निर्दाेष कुमार,शांतनु,अशोक कुमार आर्य,दिनकर आर्य,दीपेक्ष आर्य, कमलेश चौहान,प्रदीप गौतम ,नरेन्द्र कुमार सैनी,नरेन्द्र कुमार वर्मा,कृष्ण गोपाल पंत,सुभाष धींगरा,कर्ण सिंह राणा,शिव कुमार ,सत्यवती,ममता धीमान,कन्हैया सिंह,प्रमेश चौधरी,राकेश चौहान,अजय कुमार सरोज सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शंकराचार्य चौक-कनखल-देशरक्षक तिराहा मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण