सहारनपुर में डॉ. कुलदीप मलिक का दबदबा: शिक्षक MLC चुनाव को लेकर शिक्षकों और प्रबंधकों में भारी उत्साह, मिला अटूट समर्थन।
वर्तमान सरकार शिक्षक सीट पर गैर शिक्षक को बना रही शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर कुलदीप मलिक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-आगामी MLC शिक्षक चुनाव को लेकर सहारनपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। यह अजीब संयोग है कि वर्तमान शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा और MLC प्रत्याशी डॉ. कुलदीप मलिक दोनों का दो दिवसीय सघन चुनावी दौरा एक साथ हुआ जिसके बाद बाद जिले में डॉ कुलदीप मलिक का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में डटे अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले डॉ. मलिक का जनसंपर्क अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है और पूरे जिले में उनका एकतरफा दबदबा साफ दिखाई दे रहा है।पिछले दो दिनों के चुनावी माहौल में जहाँ वर्तमान शिक्षक विधायक ने सरकार और अपने कार्यकाल के शिक्षा कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, वहीं प्रत्याशी डॉ. कुलदीप मलिक ने शिक्षकों एवं प्रबंधकों के बुनियादी मुद्दों को मुखरता से उठाकर जनता से समर्थन की अपील की।डॉ. मलिक के दो दिवसीय दौरे के बाद शिक्षक राजनीति में गैर-शिक्षक और राजनीतिक दलों के नेताओं के हस्तक्षेप और वर्तमान शिक्षक विधायक की फर्जी डिग्री का मामला जिले भर में गरमा गया है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों और प्रबंधकों का मानना है कि डॉ. कुलदीप मलिक केवल चुनावी नेता नहीं हैं; पिछला चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार सबके संपर्क में रहे हैं। शिक्षकों और प्रबंधकों के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने के कारण आज वे सभी के दिलों में विशेष स्थान बना चुके हैं। स्थानीय शिक्षा जगत को भरोसा है कि यदि आगामी चुनाव में डॉ. मलिक सफल होते हैं, तो शिक्षा क्षेत्र के कायाकल्प का सपना सच हो जाएगा।चुनाव के संबंध में आयोजित प्रवेश वार्ता में शिक्षक नेता अशोक मलिक एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता जी जैसे शिक्षाविद् शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ