दो दर्जन दुकानों से हटाया अतिक्रमण, जुर्माना वसूला
नगर निगम ने पुंवारका ब्लॉक से माहीपुरा चौक तक चलाया अतिक्रमणरोधी अभियान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सहायक नगरायुक्त व जोन एक प्रभारी जेपी यादव के निर्देशन में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने आज भी जोन एक में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया और करीब दो दर्जन से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए जुर्माना वसूला। नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम ने आज जोन एक में पुंवारका ब्लॉक से माहीपुरा चौक तक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानों को अस्थायी अतिक्रमण हटाया। कुछ दुकानदार सड़क पर सरिया, सीमेंट रखकर बेच रहे थे। ऐसे दुकानदारों तथा सड़क पर रेडीमेड गार्मेंट्स सजा कर बेच रहे दुकानदारों से करीब साढे़ आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सड़क पर सामान रखा पाया गया तो भारी जुर्माना देना पडे़गा। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के रणदीप, विक्रम, शिव कुमार, अमित कुमार, मेहरबान अली व विकास कुमार शामिल थे।

0 टिप्पणियाँ