खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
अनुपस्थित 10 पीठासीन अधिकारी एवं 07 प्रथम मतदान अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में राजकीय इण्टर कॉलेज सभागर नेहरू मार्केट में उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2026 हेतु विभिन्न विभागों से डयूटी हेतु नामित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में 10 पीठासीन अधिकारी एवं 07 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित मतदान कर्मियों हेतु संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि वह कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराया जाना सुनिश्चित करें।प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ