प्रदेशीय सब जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में 9 मंडलों और 2 छात्रावासों की कुल 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें 57 बालक और 41 बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सहारनपुर क्लब के सचिव हेमंत जोशी तथा विशिष्ट अतिथि अमित जौली का क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर अभिनंदन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता के बालक युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मुरादाबाद के अक्षत और पर्व की जोड़ी ने अपने ही मंडल की कविश और विराट की जोड़ी को 11-7, 12-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर के सोहम और वंश की जोड़ी ने दक्ष और ईवान की जोड़ी को 11-7, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।बालिका युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अयोध्या छात्रावास की खुशी और अंशु की जोड़ी ने प्रयागराज की कृष्णा और ईफरली की जोड़ी को 11-6, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या छात्रावास की लक्ष्मी और सोनल की जोड़ी ने प्रयागराज की चेतना और आराध्या को 11-4, 11-8 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।कीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि 13 अक्टूबर को युगल बालक/बालिका एवं टीम चैम्पियनशिप के फाइनल मैच आयोजित कराये जायेगे।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ईशान छाबरा, कृष्णा अरोरा, रूही नबाज खान, सिमरन कुमार, चिराग गुप्ता, जीतमान सिंह, श्रीजल बुद्धिराजा, स्पर्श छाबरा, अलंकार किशोर और कार्तिक सेठी ने निभाई।इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, आदेश कुमार, जयेंद्र कुमार, सन्नी कुमार, भावना, सुप्रिया रानी, पुनीत कुमार आर्य, प्रियंका सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ