Ticker

6/recent/ticker-posts

केक काटकर मनाया सतगुरू समनदास जी महाराज का प्रकटोत्सव

 केक काटकर मनाया सतगुरू समनदास जी महाराज का प्रकटोत्सव

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि. गुरु गद्दी उन शुक्रताल के तत्वाधान में बेहट रोड स्थित सतगुरु रविदास आश्रम देवला में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में केक काटकर मिशन के संस्थापक सतगुरु समनदास जी महाराज का प्रकटउत्सव धूमधाम से मनाया गया।

आश्रम प्रबंधन युवा महात्मा राजवीर दास ने फरमाया कि सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की रहमतों से मानव जीवन सतकार्य पर चल रहा है और सत्कार्य ही जीवन की पूंजी है उन्होंने सभी से गंदे खान-पीन से तौबा करने की बात कहीं। पत्रकार एसडी गौतम ने सभी से आगामी 27 अक्टूबर 2026 को गुरु गद्दी उन में आयोजित संत समागम को सफल बनाने की अपील की। संचालन प्रदीप दास ने किया। इस दौरान महा. बबलू दास, महा. इन्द्रपाल दास, महा. किरणपाल, कृष्णदास, विनोद कटारिया, सुभाष दास, सतनाम दास, प्रदीप दास, सनबीर दास, निर्मल दास, सुखपाल दास, विजयपाल सिंह, रामदास, सत्यपाल दास, एड. महावीर खुर्चा, रविकुमार, भागमल प्रधान, सुबोध कुमार, बृजपाल, पूर्णसिंह, सतीश दास, तानिया, भावना, छवि, रंजीता, गुड्डी व श्रीमती पंकिता समेत सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा सभागार