Ticker

6/recent/ticker-posts

कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं भगवान शनिदेव-महंत कौशलपुरी

 कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं भगवान शनिदेव-महंत कौशलपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- कनखल स्थित भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि शनिदेव की पूजा अर्चना से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।शनिवार को मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि न्याय के देवता भगवान शनिदेव कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

सद्मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति पर शनिदेव हमेशा कृपा करते हैं और कभी कोई कष्ट नहीं देते हैं।महंत कौशलपुरी महाराज ने भक्तों को बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में तीन बार साढ़ेसाती आती है।सच्चाई के मार्ग पर चलने से साढ़ेसाती अधिक कष्टदायक नहीं होती है।लेकिन सद्मार्ग से भटकने पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।साढ़ेसाती की स्थिति आने पर पूर्ण विधि विधान से शनिदेव की आराधना करने से कठिनाईयां समाप्त हो जाती हैं।उन्होंने कहा कि सभी को पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ शनिदेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए और उन्हें गुड़, चने, तिल, सरसों का तेल और लोहे की वस्तु अर्पित करें। पूजा अर्चना से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा हो जाती है।उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है।परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।कष्टों से मुक्ति मिलती है।प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शंकराचार्य चौक-कनखल-देशरक्षक तिराहा मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण