सेवा संकल्प अभियान सेवा सेतु सरकार आपके द्वार के तहत बहुविभागीय शिविर आयोजित
178लोग शामिल,57शिकायतों का मौके पर निस्तारण,47प्रमाण पत्र जारी,87लाभार्थी लाभान्वित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
धारी-नैनीताल-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे सेवा संकल्प अभियान - सेवा सेतु सरकार आपके द्वार के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखण्ड धारी में बहुविभागीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 178व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।शिविर के दौरान कुल 57शिकायती पत्र प्राप्त हुए,जिनका मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के 47प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण किया गया,जबकि विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से 87पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना,कृषि, उद्यान,पशुपालन,समाज कल्याण,राजस्व,पूर्ति,श्रम आदि के उद्देश्यों,पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।इसी क्रम में पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्र के 12प्रगतिशील किसानों को चारा किट उपलब्ध कराई गई,जिससे पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाकर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करना है।विभागीय समन्वय के माध्यम से ही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।कार्यक्रम मे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहाकार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट ,कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह किसान मोर्चा के नारायण सिंह बिष्ट खंड विकास अधिकारी महेश चंद गंगवार सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
0 टिप्पणियाँ