Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग,द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को एमबीपीजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला मोबिलाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यशाला का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में किया गया।

कार्यशाला में जिला सेवायोजन अधिकारी एवं विभागीय विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।बताया गया कि राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार योग्य बनाने के लिए जापान एवं जर्मनी जैसे विकसित देशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इसके लिए चयनित युवाओं को 6से 8माह का जापानी/जर्मन भाषा प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जापान में केयर गिवर,हॉस्पिटैलिटी,लॉजिस्टिक क्षेत्रों में तथा जर्मनी में नर्सिंग,हेल्थ केयर एवं कुशल तकनीकी कार्यों में बड़ी संख्या में मानव संसाधन की मांग है।भाषा दक्षता प्राप्त करने के बाद युवाओं को विदेश में रोजगार हेतु प्रायोजित किया जाएगा। योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नवत है उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी 18 से 35वर्ष के इच्छुक युवा पात्र होंगे न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं,स्नातक,जीएनएम,एएनएम,आईटीआई,डिप्लोमा ट्रेड अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को जापानी भाषा छ4 एवं जर्मन भाषा स्तर का गहन प्रशिक्षण के दौरान व्यावसायिक कौशल,इंटरव्यू तैयारी एवं सांस्कृतिक अनुकूलन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।कार्यशाला में छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया,बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और वैश्विक रोजगार के लिए स्वयं को तैयार करें।कार्यक्रम मे 132 अभियथियो/अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया,प्रचार्या एमबीपीजी कॉलेज एन.एस.बनकोटी प्रोफेसर डॉ.संजीव कुमार,खजान पाठक,गोविंद सिंह बिष्ट,प्रमेश कुमार बीना कांडपाल,रक्षित जोशी,प्रकाश सनवाल,शंकर लाल,कार्यालय के अधिकारीगण, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बहुउद्देशीय शिविर में किया लोगों की शिकायतों का समाधान,210 हुये लाभान्वित