पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा करयकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया और उनके आदर्शों सिद्धांतों को अपना कर पार्टी को मजबूत किए जाने पर बल देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया।
आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जो पौधा रोपित समाजवादी पार्टी के रूप में स्थापित किया था उनकी छत्रछाया में वट वर्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने वाली समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को पूरी तरह अपनाकर समाजवाद को मजबूत करने का काम कर रही है। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर एवं महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव हम सब के आदर्श प्रेरणा स्रोत है जिनके आदर्श और सिद्धांत थे आज हमारे बीच विचारधारा के रूप में स्थापित है उन्होंने कहा कि हमें उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना होगा और वर्तमान राजनीति को देखते हुए हमें और अधिक मजबूती से पार्टी को मजबूत करना होगा। जिला महासचिव जितेंद्र राणा बाबा एवं प्रदेश सचिव रतन यादव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय यादव के विचारधारा को अपनाकर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में शुरू करनी होगी ताकि अपनी जीत का परचम लहरा सके। प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने कहा कि वर्तमान सरकार जाति धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महजबी खान एवं महानगर अध्यक्ष गुलशन खान ने कहा कि सरकार की पोल पट्टी खोलने के लिए हमें जनता के बीच जाना होगा जिससे कि चुनाव में भाजपा को सत्ता से अलग किया जा सके। इस मौके पर अच्छन यादव जमाल साबरी फुरकान त्यागी हसीन कुरैशी शाहनवाज मलिक इरशाद सलमानी नाजिया अमित जाटव कुलदीप हंस मोहम्मद आफताब धर्मवीर यादव चौधरी कंवरपाल कंवर सिंह आदि मौजूद है।
0 टिप्पणियाँ