लखनऊ में सहारनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी गुरप्रीत सिंह बग्गा ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान से सम्मानित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आलमबाग में आयोजित
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन-समागम में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान, सहारनपुर का बढ़ाया गौरव
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- लखनऊ के गुरुद्वारा आलमबाग में श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में केंद्रीय सिंह सभा लखनऊ एवं गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कीर्तन-समागम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहारनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा को समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से सहारनपुर का नाम गौरवान्वित हुआ है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुद्वारा आलमबाग द्वारा शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल को 24 सीटर कार सेवा बस एवं पांच लैपटॉप भेंट किए गए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी ओर से पांच अतिरिक्त लैपटॉप देने की घोषणा करते हुए मेधावी सिख विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने गुरुद्वारे के निकट नवनिर्मित सड़क का शुभारंभ भी किया तथा कौशल विकास केंद्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए धर्मवीर सिंह बग्गा, टांडा; गुरप्रीत सिंह रम्मी, गाजियाबाद, जिन्हें ‘ऑक्सीजन मैन’ के नाम से जाना जाता है; तथा सहारनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी गुरप्रीत सिंह बग्गा को ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में संत कश्मीरा सिंह जी भूरीवाले, तख्त श्री पटना साहिब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बिहार सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह लक्खा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रतिनिधि भूपिंदर सिंह गिन्नी एवं सचिव जसमैन सिंह नोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (UPSGMC) के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड, चेयरमैन मंजीत सिंह तलवार, राजेंद्र सिंह बग्गा लक्की, दिलप्रीत सिंह विर्क, राजेंद्र सिंह राजू एवं भूपिंदर सिंह पिंदा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता की प्रेरणा देने वाला पवित्र स्थान है। शिक्षा, कौशल विकास और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।सहारनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा को मिला यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान के साथ-साथ सहारनपुर के लिए भी गौरव का विषय है। उनके सम्मान से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रेरणा मिलेगी तथा गुरु साहिबान की सेवा और परोपकार की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

0 टिप्पणियाँ