Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी त्यौहारों, दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा के सकुशल आयोजन हेतु की गयी थानेवार समीक्षा, उपस्थित रहे संभ्रान्तजन एवं आयोजक

आगामी त्यौहारों, दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा के सकुशल आयोजन हेतु की गयी थानेवार समीक्षा, उपस्थित रहे संभ्रान्तजन एवं आयोजक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आगामी त्यौहारों, दुर्गा पूजा, विसर्जन, रामलीला एवं दशहरा को शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिये आयोजकों एवं पीस कमेटी के पदाधिकारियों, संभ्रान्त नागरिकों एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की एवं गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव मांगे। l

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि त्यौहारों में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुये शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाया जाए। उन्होंने उपस्थित उप जिला मजिस्ट्रेट्स, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर निगरानी रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रो में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाए तथा अपने स्तर से भी आयोजकों से बैठक कर लें। आयोजनों की अनुमति समय से दी जाए। फूड सेफ्टी विभाग त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं। आयोजक आयोजनों में सीसीटीवी कैमरे एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। लवी त्रिपाठी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग त्यौहारों पर बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। आयोजन स्थलों पर महिला पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाए। सभी धर्मों के अनुयायी परंपरागत ढंग से त्यौहार मनाए, किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं है। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक दूसरे की आस्था का सम्मान रखते हुए खुशियों से त्यौहार मनाएं। नियमों का अनुपालन करते हुए परम्पराओं के साथ सकुशलता पूर्वक त्यौहार मनाएं। उन्होने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओ को भी प्रभावी रूप से समाधानित किया जाय जिससे कोई बड़ा विवाद न होने पाये। उन्होने  अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगे आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधिकारी, वार्डन, वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। सांस्कृतिक ढंग से त्यौहार को मनाया जाए। किसी भी स्थिति पर पुलिस को सूचना अवश्य दें। स्वयं कानून को अपने हाथ में न लें। शांति समिति की बैठक में रामलीला, रावण दहन के स्थान और संवेदनशील स्थानों आदि के सबंध में सीओ एवं थानाध्यक्षो से वार्ता की गई। सभी थानाध्यक्षों ने बताया कि रामलीला को लेकर उनके क्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। बैठक में गणमान्य व्यक्तियों के सुझावों का संज्ञान लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर एसपी देहात श्री मयंक पाठक, एसपी यातायात श्री शैलेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री रामभरोस सारण, सहित सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, श्री महेन्द्र तनेजा, श्री शीतल टंडन, श्री दलजीत सिंह कोचर, नीना जैन समेत सर्वधर्म के संभ्रांत नागरिक एवं आयोजक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

33वें ‘श्री रामायण को जाने’ प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया रामायण का अद्भुत ज्ञान