Ticker

6/recent/ticker-posts

स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः

 स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः

जापान,जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून- युवाओं को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाकर स्थानीय उद्योगों, कंपनियों और वैश्विक रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को केवल परंपरागत प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें स्टार्टअप और नए जमाने की तकनीकों के लिए तैयार किया जाए।

बैठक में युवाओं के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन की उपलब्धि साझा करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए 126युवाओं ने विदेशों में रोजगार हासिल किया है।इनमें से केयर गिवर के रूप में 75युवाओं को जापान,नर्सिंग क्षेत्र में 1 युवा को जर्मनी तथा वेयरहाउस प्रबंधन के लिए 30युवाओं को सऊदी अरब में नियुक्ति मिली है।जिलाधिकारी डॉ.चौहान ने सिडकुल और उद्योग विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाकर नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने तथा औद्योगिक संस्थानों की जरूरतों के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चल रहे पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर उन्हें श्मार्केट डिमांडश् के अनुरूप अपडेट किया जाए।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ‘पीएम सेतु योजना’ के तहत सरकारी आईटीआई और एनएसटीआई संस्थानों में बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाए।उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक मशीनों का तकनीकी ज्ञान,औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का अनुभव और प्रोफेशनल नेटवर्क का विस्तार देने के लिए उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य की जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,जिला सेवायोजन अधिकारी ममता,आईटीआई प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी ,दीपक चौधरी,अनिल पुंडीर और उद्योग प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष अरुण नैथानी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुस्कान फाउंडेशन ने लगाया नीरज मलिक की याद में रक्तदान शिविर,  रिपोर्ट श्रवण कुमार झा  हरिद्वार-मुस्कान फाऊंडेशन हरिद्वार द्वारा संस्थाओं के संस्थापक अध्यक्ष नीरज मलिक की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक स्थित संजीवनी ब्लड बैंक रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लेब में लगाया गया।  रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल,विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ रविकांत शर्मा एवं मुस्कान फाऊंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा मालिक ने संयुक्त रूप से  दीप कर किया। इस अवसर पर मुस्कान फाऊंडेशन की ओर से अतिथियों को नीम के पौधों के छोटे गमले और उस्मती चिन्ह भेंट किए गए।इस अवसर पर 22 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य रेणु अरोड़ा,सिमरन बग्गा,तुषार गाबा,मधुर अरोड़ा,जोली मालिक,सौरभ अरोड़ा,आयुष शर्मा,अक्षय शर्मा,हरी शर्मा आदि उपस्थित थे।