कलाकारों के भंगड़ा-गिद्दा पर दर्शकों ने भी किया भंगड़ा
- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला मे पंजाबी कवि दरबार का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जाहरवीर गोगापीर जी महाराज को समर्पित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला मे नगर निगम द्वारा पंजाबी कवि दरबार एवं पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नेहरू मार्किट स्थित जी आइ सी सभागार में किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. सुजसबीर सिंह, अमरजोत सिंह व स. प्रबजोत सिंह, भाजपा नेता राहुल लखनपाल, आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया, मेला सहसयोजक ज्योति अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ व दल नेता राजेंद्र कोहली ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
कलाकारों द्वारा गुरुबानी के पवित्र शबद के बाद महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष पाली कालड़ा, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, डॉ.पंकज खन्ना, सरदार हरजीत सिंह चड्ढ़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक पार्षद प्रियंका, सहसंयोजक अक्षु छाबड़ा, उद्यमी रविंद्र मिगलानी व पार्षदों ने रिबन काट कर पंजाबी कवि दरबार कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशेष रुप से जालंधर से पधारे विश्व विख्यात पंजाबी कवि स. करमजीत सिंह नूर ने साम्प्रदायिक सौहार्द की सुन्दर कविताएं पेश कर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दर्शकों की वाहवाही लूटी। हरियाणा के अवतार सिंह ने भी पंजाबी कॉमेडी और पंजाबी शेरो शायरी से श्रोताओं की तालिया बटोरी। चंडीगढ़ से आयी पंजाबी गायिका शमा जैज ने अपने पंजाबी गानों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभागार में बैठेे श्रोता उस समय झूम उठे जब कलाकारों ने ‘‘सोने दा गडवा मंगवा दे रे, सोने दा गडवा’’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने उस समय शिखर छू लिया जब चंडीगढ- पंजाब-हरियाणा की संयुक्त भंगड़ा-गिद्दा टीमों ने शानदार भंगड़ा पेश किया और दर्शक भी भंगड़ा करते हुए कलाकारों के साथ शामिल हो गए। इससे पूर्व कार्यक्रम संचालक एम पी सिंह चावला, सह संयोजक अक्षु छाबड़ा व आनंद भाटिया ने अतिथि के रुप में पधारे पंजाबी एकता समिति के महामत्री राजीव फुटेला, व्यापारी नेता कृष्णलाल ठक्कर, संजय फुटेला व राजकुमार मक्कड़, शीतल टण्डन, पंजाबी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा, गुरुद्वारा सिंह सभा के जनरल सकतर अमनप्रीत सिंह, भपेंद्र बजाज, पंडित गुलशन पाराशर, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नवीन नारंग, पंजाबी महासंगठन के अध्यक्ष योगेश दुआ, आई आई एसचिव एस कुमार, राष्ट्रवादी पंजाबी संगठन के मनीष अरोड़ा, हैंड्स टू केयर के अध्यक्ष परम बत्रा, सहारनपुर सिख संगठन के रुपिंदर बजाज, नगर शांति समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम, सीनियर सिटीज़न के संस्थापक के एल अरोड़ा, फ्रेंड्स मोर्निंग क्लब के उप प्रधान हरीश ईशपुजानी, लंगर फॉर हंगर के हरजीत नरुला, रोटरी क्लब के संजय मिढ़ा, कम्पनी बाग मॉर्निंग परिवार के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, शाकुंतलम के शरद भार्गव, भारत विकास परिषद के नवनीत मित्तल के अतिरिक्त भाजपा के अमित गगनेजा, यशपाल त्रेहन सहित भाजपा के नेताओं और पार्षदों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन एम पी सिंह चावला ने किया।

0 टिप्पणियाँ