रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में सीता स्वंयम्बर के सुंदर मंचन से दर्शकों ने लिया आनंद
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में सीता स्वंयम्बर का सुंदर मंचन किया गया। प्रभु राम जी के द्वारा माता अहिल्या का उद्धार,जनक के दरबार में प्रभु श्री राम जी द्वारा शिव जी के धनुष को तोड़ना, सीता जी द्वारा वरमाला का पहनाना,शिव धनुष के टूटने पर परशुराम का क्रोधित होना, लक्ष्मण व परशुराम संवाद का सुंदर मंचन हुआ।प्रश्न मंच के कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
प्रभु राम के रूप में गौरव चानना,सीता माता के रूप में व पूजा काला,लक्ष्मण के रूप में विनय दुग्गल,रावण के रूप में राजीव यादव,जनक के रूप में मीत तिवारी,विश्वामित्र के रूप में विकास कुमार,परशुराम के रूप में विशाल छाबड़ा,अहिल्या के रूप में अनुष्का आनन्द,भाट के रूप में सन्नी भाटिया,शिवांश, सन्नी ठाकुर,शिवम,राज ठाकुर,रितिक,सहज सिंह,चरणप्रीत सिंह का सुंदर अभिनय रहा।जय कालरा ने निर्देशन किया।संचालन अमित वत्ता व रवि बक्शी का रहा।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल,प्रभु राम के रथ के सारथी संजीव टन्डन, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक अमित वत्ता,विजय कुमार,राकेश राणा,अमन भाटिया,प्रिंस कपिल,राघव सेठ,राजा छाबड़ा,राजन कक्कड़,विजय खुराना,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया, चिराग कक्कड़,दिव्यांश अरोड़ा,दलीप अरोड़ा एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ