Ticker

6/recent/ticker-posts

बाल श्रम और बाल अपराध की बढ़ती समस्या चिंताजनक

 बाल श्रम और बाल अपराध की बढ़ती समस्या चिंताजनक

बच्चों का भविष्य बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा-सुनीता चौधरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं हरिद्वार बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने बाल श्रम और बाल अपराध की बढ़ती समस्या समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है।सुनीता चौधरी ने कहा कि बाल श्रम और बाल अपराध के पीछे गरीबी,बेरोजगारी, शिक्षा का अभाव और सामाजिक असमानता जैसे कई प्रमुख कारण हैं।
इन परिस्थितियों के कारण जिन बच्चों के हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए,वे मजदूरी करने और अपराध की ओर बढ़ने को मजबूर हो रहे हैं।इससे न केवल उनका बचपन प्रभावित होता है,बल्कि उनके सपने और उज्ज्वल भविष्य भी संकट में पड़ जाते हैं।सुनीता चौधरी ने कहा कि सरकार बच्चों के संरक्षण,शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है।बाल कल्याण समिति भी जरूरतमंद,असुरक्षित और संकटग्रस्त बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने तथा उनके पुनर्वास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।इसके बावजूद बाल श्रम और बाल अपराध जैसी गंभीर समस्याओं का स्थायी समाधान केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि जब तक समाज अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा और प्रत्येक व्यक्ति बच्चों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील नहीं होगा, तब तक इन समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाना कठिन है।बाल श्रम को रोकने,बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें अपराध की राह पर जाने से बचाने के लिए परिवार,समाज, प्रशासन और संबंधित संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा।बच्चों का बचपन बचाना केवल सरकार का दायित्व नहीं,बल्कि पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल,