Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में केवट लीला,दशरथ मरण व भरत मिलाप का हुआ सुंदर मंचन

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में केवट लीला,दशरथ मरण व भरत मिलाप का हुआ सुंदर मंचन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में रात्रि में केवट लीला,दशरथ मरण व भरत मिलाप का सुंदर मंचन किया गया।केवट द्वारा प्रभु श्री राम के चरणों की वंदना एवं गंगा पार कराना,दशरथ द्वारा राम व लक्ष्मण के वियोग में विलाप करना व मृत्यु को प्राप्त होना,भरत का अपने ननिहाल से आना,प्रभु श्री राम के बनवास के बारे में पता चलना,माता कैकयी के साथ क्रोधित होने व विलाप के संवाद,गुरु वशिष्ठ के नेतृत्व में सभी माताओं के साथ प्रभु श्री राम के पास वन को जाना,श्री राम व भरत का मिलन,प्रभु का अयोध्या वापिस आने से इंकार करने,भरत का प्रभु की खड़ाऊँ लेकर वापिस आना आदि लीलाओं का सुंदर दृश्यांकन हुआ।

दशरथ के मार्मिक व हृदय विदारक संवाद का बहुत सुंदर अभिनय जय कालरा द्वारा किया गया जिससे दर्शकों की आंखों में भी आंसू आने को मजबूर हो गए।भरत के रूप में प्रिंस कपिल द्वारा बहुत ही मार्मिक अभिनय किया गया।प्रभु राम के रूप में गौरव चानना,लक्ष्मण के रूप में विनय दुग्गल,दशरथ के रूप में जय कालरा,केकयी के रूप में अनुष्का शर्मा,सीता माता के रूप में पूजा काला,भरत के रूप में प्रिंस कपिल,शत्रुघ्न के रूप में चिराग भसीन,कौशल्या के रूप में आशा,सुमित्रा के रूप में निशा,सुमन्त के रूप में सुमित सेठी सुंदर अभिनय रहा।केवट के रूप में मीत तिवारी का सुंदर अभिनय रहा।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रामलीला से सम्बंधित प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल,प्रभु राम के सारथी संजीव टंडन, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर एम0पी0 सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक अमित वत्ता,संयोजक ,अमन भाटिया,राघव सेठ,राजा छाबड़ा,दीक्षित छाबड़ा,मनीष कालरा,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया,राजेन्द्र महेंद्रा,शिवम महेंद्रा,गौरव चौहान,संजीव शर्मा,प्रवीण आहूजा,रवीश सैनी,सागर शर्मा एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।संचालन रवि बख्शी व अमित वत्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 स्नातक प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे पदाधिकारी-चौधरी अब्दुल वाहिद