Ticker

6/recent/ticker-posts

सुर संगम में बही सुरलहरी की बयार

 सुर संगम में बही सुरलहरी की बयार 

मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘‘सुर संगम’ का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा जीआईसी के सभागार में आयोजित ‘‘सुर संगम’ में सुरलहरी की बयार बह निकली। कार्यक्रम में गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देर तक बांधे रखा। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह राणा, एससीएसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला संयोजक संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, भाजपा नेत्री वर्षा चौपड़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा, डॉ.पंकज खन्ना, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाल्ली कालड़ा तथा कार्यक्रम संयोजक पार्षद चौधरी वीरसैन सिद्धू व सहसंयोजक मशकूर ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व रिबन काटकर ‘सुर संगम’ का उद्घाटन किया।   

देहरादून से आईं गायिका प्रभा ने वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। शिव सिमरा के दिशा निर्देशन में एक तरफ जहां गायक सार्थक ने रमता जोगी और मां तुझे सलाम सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी, वहीं, गायक एवं गिटारिस्ट ऐश जानी ने ‘दूरी सही जाए ना....’ गीत और गिटार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर श्रोताओं का मन मोह लिया। शोएब नेहरू ने सूफी कलाम पेश कर माहौल को खुशनुमा बनाया तो जावेद अख्तर ने ‘तुम जो मिल गए हो......’ और ‘फूलों का शबाब क्या......’ जैसे गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। सिंगर प्रभा, सार्थक और जावेद ने एक साथ कई नॉनस्टॉप गीत प्रस्तुत कर महफिल में सुरो की सरिता प्रवाहित की। कलाकारों ने कई युगल गीत भी पेश किए, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। 
इससे पूर्व पार्षद चौ.वीरसेन सिद्धू व सहसंयोजक सैय्यद मशकूर ने पार्षद नीरज शर्मा, सोपिन पाल, दीपक रहेजा, संजीव कर्णवाल, अमित मित्तल, के के बत्रा, मनोज प्रजापति, सुधीर पंवार, सुलेख चंद, इसम सिंह, सुखबीर वर्मा, जसवीर मोगा, प्रवीण रोहिला, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नीरज दिवाकर, परविंदर तोमर, अक्षु छाबड़ा, आदि सभी पार्षदों और अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा व मौ. युनुस ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 लखनऊ में सहारनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी गुरप्रीत सिंह बग्गा ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान से सम्मानित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आलमबाग में आयोजित