सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सोफिया इंटरनेशनल स्कूल नागल में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं करियर मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया। इस फेयर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों, विश्वविद्यालयों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों तथा करियर की संभावनाओं से परिचित कराना था।
इस यूनिवर्सिटी फेयर में देश के अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें एमिटी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, जीएलए यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, यूपीईएस, क्वांटम यूनिवर्सिटी, हरिद्वार यूनिवर्सिटी, कोर यूनिवर्सर्टी , देवभूमि ग्रुप ऑफ़ कॉलेज, ग्राफ़िक एरा, सीयूसी सहित कई अन्य संस्थान शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, भविष्य में उपलब्ध करियर विकल्पों तथा उच्च शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। यह आयोजन विशेष रूप से कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा, ताकि वे अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप सही शैक्षणिक विकल्प का चयन कर सकें। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को सही समय पर करियर संबंधी जानकारी प्रदान करने और उनके भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के चेयरमैन कोणार्क चौधरी एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ करियर संबंधी अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी, कोऑर्डिनेटर अर्पिता विजन, राजेश कुमार, केशव अग्रवाल, अजय, शिवांशु, अभिषेक, सतेंद्र, दलजीत, किरण, सौरभ, पंकज, रजनी, स्वाति, वैशाली, सुनीता, वंदना, कीर्ति, रितु, शगुन, पारुल, शिवानी, मीनाक्षी, गरिमा, उर्वशी, सोनिया, पूजा, स्वीटी, निधि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


0 टिप्पणियाँ