लखनऊ में होगी उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सहारनपुर के खिलाड़ी भी ले सकेंगे भाग- सुरेंद्र सिंह
31 अक्टूबर व 1 नवंबर को लखनऊ मे होगा आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को लखनऊ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहारनपुर के खिलाड़ियों के पास भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है। जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर ने इच्छुक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण फार्म भरने की अपील की है।
जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहारनपुर के इच्छुक खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया, ताकि वे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकें।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने और अपना फार्म भरने के लिए जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव सुरेंद्र सिंह से मोबाइल नंबर 9045216650 पर संपर्क कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ