Ticker

6/recent/ticker-posts

नंदिनी वत्स को राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

 नंदिनी वत्स को राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल ने सहारनपुर की बहू नंदिनी वत्स को महिला मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के विश्वास पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद नंदिनी वत्स ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मजबूत टीम तैयार करने का संकल्प लिया।

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने नंदिनी वत्स को राष्ट्रीय महिला मोर्चा के सचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर नंदिनी वत्स ने कहा कि वह काफी समय से राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर कार्य कर रही हैं। उनके कार्यों पर भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह हृदय से आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। वह महिला मोर्चा को सक्रिय बनाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के लिए मजबूत टीम तैयार करना और संगठन की ताकत बढ़ाना उनका लक्ष्य रहेगा।नंदिनी वत्स ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का सहयोग और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करेगा।   नंदिनी वत्स को राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर गगन आनंद, गगन भंडारी, पंकज, अश्विनी चावला, विक्रांत सैनी, आशु शर्मा, लवनीश पुरी, नवदीप आनंद, लक्ष्मी, रश्मि, दीपाली, सरिता, आरती शर्मा, सुषमा शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुकेश शर्मा और भूपेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ग्लोकल यूनिवर्सिटी में HEALTHSPARK 2026 का आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता एवं रोगी सुरक्षा पर दिया गया जोर