Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड विधि कांग्रेस ने किया अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन

 उत्तराखंड विधि कांग्रेस ने किया अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन

कांग्रेस की सरकार बनते ही किया जाएगा अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान-हरक सिंह रावत

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-उत्तराखंड विधि कांग्रेस द्वारा अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रेस क्लब सभागार में आयोजित सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया और अधिवक्ता सुरक्षा कानून,नए अधिवक्ताओं को 5 वर्ष तक पांच हजार रूपए महीना स्टाइपेंड, 10लाख रूपए का कैशलेस इलाज और बीमा आदि मांगे मुख्य अतिथी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के समक्ष रखी।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एड.उमेश जोशी और जिलाध्यक्ष एड. राकेश राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं।वकीलों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।शासन प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में नए वकीलों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। वकीलों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वकीलों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है।वहां वकीलों की मांगे मानी गई हैं।उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में वकीलों की अहम भूमिका रही है।भाजपा सरकार में वकील,किसान,शिक्षक,मजदूर,छात्र, व्यापारी सभी का शोषण हो रहा है। 2027 में प्रदेश में सरकार बदलनी तय है।उन्होंने कहा कि जो न्याय दिलाता है।उसी के साथ अन्याय हो रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं दिला सकी है।भाजपा की मेयर, पार्षद अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।भाजपा सनातन के नाम पर मंदिरों का चंदा चोरी कर रही है।चुनाव आयोग वोट चोरी कर बीजेपी की सरकार बनाने में मदद कर रहा है।आगामी चुनाव में सभी एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करें और बीजेपी से मुक्ति पाएं।इस दौरान महामंत्री एड.विवेक जकारिया,कोषाध्यक्ष हेमंत राय,उपाध्यक्ष एड.गुरमीत सिंह सहित.प्रदीप जगता,कविता वैभव, राकेश चौहान,जिशान मलिक,मीनाक्षी वर्मा,विमल कुमार,दीक्षित सिंह राठौर,फुरकान अली,गगन भाटिया,मेहताब अली,रोहित कुमार,संतोष चंद्रा,सतेंद्र कुमार,फैजल अंसारी,इमरान,कुलदीप कुमार ,प्रीति कश्यप,संगीता भारद्वाज,पूजा राजपूत आदि अधिवक्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग,पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल,किरणपाल बाल्मीकि,संतोष चौहान,पूनम भगत,अशोक शर्मा,पार्षद सुनील कुमार,सोम त्यागी,मनोज सैनी, तेलूराम प्रधान,वसीम सलमानी,विकास चंद्रा,सागर बेनीवाल,मनोज धनगर आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शंकराचार्य चौक-कनखल-देशरक्षक तिराहा मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण