चौधरी सफदर अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया, समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
रिपोर्ट समीर चौधरी
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी सूची में सहारनपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी सफदर अली को अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति की घोषणा होने पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। अपनी नियुक्ति पर चौधरी सफदर अली ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जमालुद्दीन अल्वी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं। वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति पर समर्थकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ