Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों का उग्र आंदोलन, राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी, 7 से 9 दिसंबर तक प्रदेशभर में होगा महापड़ाव

 किसानों का उग्र आंदोलन, राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी, 7 से 9 दिसंबर तक प्रदेशभर में होगा महापड़ाव

गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक करने, एमएसपी गारंटी कानून और कर्जमाफी की मांग

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में किसानों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी मंडलायुक्त कार्यालय पर जारी रहा। गुरुवार से शुरू हुए आंदोलन में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। किसानों ने रात मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में ही गुजारी और शुक्रवार सुबह फिर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में किसानों ने मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान राकेश टिकैत ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान अब जिला मुख्यालयों पर लगातार धरना देने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी 7, 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर के जिलाधिकारी कार्यालयों पर किसान 72 घंटे का महापड़ाव डालेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक होना चाहिए। चीनी मिलें समय से चलें और किसानों को गन्ने का भुगतान मिल से घर जाने से पहले सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचना चाहिए। उन्होंने गन्ना भुगतान में देरी, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और भूमि अधिग्रहण के मामलों का उचित समाधान करने की मांग उठाई। साथ ही बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए ट्यूबवेलों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों और आम जनता को दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की।सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और कर्जमाफी के वादे पर राकेश टिकैत ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लिया गया यह अच्छा फैसला है और वह इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भी भाजपा ने किसानों से कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। उल्टा किसानों के ट्यूबवेलों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने लगे।  राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अपने अधिकारों और मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतरकर अपनी ताकत दिखाने को तैयार हैं।इस दौरान मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष नवीन राठी शामली जिला अध्यक्ष आशीष चैधरी सहारनपुर जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी मंडल अध्यक्ष चैधरी अशोक कुमार युवा जिला अध्यक्ष सूचित चैधरी मुजफ्फरनगर युवा जिला अध्यक्ष मैहर चंद मंडल अध्यक्ष युवा नमन चैधरी उत्तर प्रदेश सचिव शेर सिंह राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ,मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार,जिला प्रवक्ता संजय चौधरी,महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर मंडल कोषाध्यक्ष गुड्डू चैधरी . महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र चैधरी ब्लॉक अध्यक्ष बालेंद्र चैधरी प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह समेत भारी संख्या में मंडल के किसान मौजूद रहे

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना