Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल लॉ स्कूल में हुआ संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 ग्लोकल लॉ स्कूल में हुआ संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी के ग्लोकल लॉ स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भारत में संवैधानिक अधिकार: निजता, स्वतंत्रता और गरिमा की चुनौतियाँ” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं संविधान के प्रति निष्ठा, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के पालन की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जॉन फिनबे एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्लोकल लॉ स्कूल की डीन प्रोफेसर आतिका बानो ने की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मोहम्मद वाज़िद खान के द्वारा किया गया। 
प्रतियोगिता में ग्लोकल लॉ स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विचारों और वक्तृत्व कौशल के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर डिजिटल युग में निजता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा से जुड़ी चुनौतियों पर बेहतरीन विचार रखे।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुश्री आयशा सिद्दीकी एवं  सुश्री शहनाज़ ने निभाई। कार्यक्रम के विद्यार्थी समन्वयक ग्लोकल लॉ स्कूल के अलीना राशिद, साहिब एवं उबैद रहे, जबकि मंच संचालन अलीना आज़म द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कार्यक्रम के समनव्यक डॉ. रेशमा ताहिर, डॉ. उमर जहाँ, डॉ. चाँद उस्मानी, श्री अमीर अहमद एवं सुश्री नूर अफ़शा तथा छात्र-छात्राओं हफ़्सा राव, फ़ैज़ा राव, आयशा नाज़, शाहरुख, रेहान, कनक एवं अमरीन सहित स्टूडेंट मूट कोर्ट कमेटी के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।  कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों साहित शिक्षकगण एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता विकसित करना, संवैधानिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की समझ को सुदृढ़ करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता उत्पन्न करना था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना